सख्ती. नयी नियमावली के तहत नगर पर्षद में ही खुलेंगी विदेशी शराब दुकानें

135 के बदले होंगी आठ मधुशाला गोपालगंज : एक अप्रैल से नयी उत्पाद नीति लागू कर दी जायेगी. नयी नियमावली के अनुसार जिले में 135 के बदले सिर्फ आठ मधुशाला होंगी. नयी नीति को लागू करने की तैयारी में उत्पाद विभाग लग गया है. गौरतलब है कि एक अप्रैल से देशी एवं मसालेदार शराब की […]

135 के बदले होंगी आठ मधुशाला

गोपालगंज : एक अप्रैल से नयी उत्पाद नीति लागू कर दी जायेगी. नयी नियमावली के अनुसार जिले में 135 के बदले सिर्फ आठ मधुशाला होंगी. नयी नीति को लागू करने की तैयारी में उत्पाद विभाग लग गया है. गौरतलब है कि एक अप्रैल से देशी एवं मसालेदार शराब की बिक्री पूर्णत: बंद कर देने की घोषणा कर दी गयी है.
जिले में अब तक देशी, मसालेदार, कंपोजिट और विदेशी शराब की कुल 135 दुकानें थीं. अब जिले में केवल विदेशी शराब ही बेची जायेगी. वह भी नगर पर्षद क्षेत्र में. जिला मुख्यालय में नयी नियमावली के अनुसार कुल आठ दुकानें रहेंगी. इसके लिए उत्पाद विभाग ने स्थल चयन कर लिया है. इन दुकानों का संचालन बिहार स्टेट विवरेज कॉपोरेशन पटना एवं उत्पाद विभाग की देखरेख में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >