सीवान के लिए परिवहन निगम की बस शुरू

गोपालगंज. सीवान-गोपालगंज तथा महम्मदपुर के बीच पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन शुरू हो गया. अब यात्री उचित किराये पर बीमा के साथ सफर करेंगे. सरकारी बस में सफर करने पर एक लाख रुपये का बीमा राज्य सरकार से कवर करता है. किराये में भी काफी राहत है. सीवान से गोपालगंज के बीच फिलहाल […]

गोपालगंज. सीवान-गोपालगंज तथा महम्मदपुर के बीच पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन शुरू हो गया. अब यात्री उचित किराये पर बीमा के साथ सफर करेंगे. सरकारी बस में सफर करने पर एक लाख रुपये का बीमा राज्य सरकार से कवर करता है. किराये में भी काफी राहत है. सीवान से गोपालगंज के बीच फिलहाल दो बसों का परिचालन शुरू हुआ है, जबकि अगले दो-चार दिनों के भीतर गोपालगंज से पटना के लिए दो बसें चलने लगेंगी. परिवहन निगम की नयी बसों में लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं.
गोपालगंज से सीवान का किराया 25 रुपये निर्धारित है, जबकि पटना के लिए 101 रुपये किराया लगेगा. बिहार सरकार बसों के परिचालन को लेकर यूपी सरकार से एग्रीमेंट करने की तैयारी में है. लखनऊ, गोरखपुर के लिए भी शासन स्तर पर बस चलाने की तैयारी चल रही है. संभव हुआ तो अप्रैल से यूपी के लिए भी सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो जायेगा.
निजी बस संचालकों ने किया विरोध : सरकारी बसों के परिचालन शुरू होते ही निजी बस संचालकों के द्वारा विरोध शुरू हो गया है. टाइमिंग को लेकर निजी बस संचालक विरोध कर रहे हैं कि उनके टाइम पर सरकारी बस को चलाने की अनुमति नहीं दी जाये. हालांकि निजी बसों की अपेक्षा सरकारी बसों में यात्री सफर करना पसंद कर रहे हैं.
क्या कहते हैं अधिकारी
बेहतर उम्मीद लेकर बसों का परिचालन शुरू किया गया है. रिस्पांस बेहतर मिला, तो बसों का और विस्तारिकरण किया जायेगा तथा नये रूटों पर बसों का परिचालन शुरू किया जायेगा.
सुरेश ठाकुर, संचालक, गोपालगंज बस डिपो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >