सीबीएसइ की छात्रा ने कमरे में की खुदकुशी

गोपालगंज : नगर थाने के सरेया काली स्थान रोड में सोमवार की रात सीबीएसइ की छात्रा ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली. मंगलवार की सुबह पुलिस ने उसका शव मकान के तीन मंजिले पर उसके कमरे से बरामद किया. छात्रा अनन्या उर्फ छोटी कुमारी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके पिता ब्रजेंद्र […]

गोपालगंज : नगर थाने के सरेया काली स्थान रोड में सोमवार की रात सीबीएसइ की छात्रा ने गले में फंदा डाल कर खुदकुशी कर ली. मंगलवार की सुबह पुलिस ने उसका शव मकान के तीन मंजिले पर उसके कमरे से बरामद किया. छात्रा अनन्या उर्फ छोटी कुमारी आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. उसके पिता ब्रजेंद्र सिंह कॉलेज में प्रोफेसर हैं. पुलिस ने छात्रा के कमरे से रस्सी बरामद की है.
उसके कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है. स्कूल से लौटने के बाद उसने किसी तरह की बात परिजनों से नहीं बतायी थी. रात में वह कमरे में अकेले सोती थी. सुबह परिजन स्कूल जाने के लिए उठाने गये, तो दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांक कर देखा, तो छात्रा का शव पंखे से झूल रहा था. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. नगर इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, जमदार बलराम शर्मा, भरत भूषण ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी.
पांच फुट की रस्सी को बनाया फंदा
छात्रा ने सुसाइड का कदम उठाने के लिए पांच फुट की रस्सी का फंदा बनाया था. घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत गरदन दबने के कारण हुई है. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही छात्रा की मौत सुसाइड है या नहीं, इसका खुलासा हो पायेगा. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >