चार से सात अप्रैल तक होगी परीक्षा
गोपालगंज : 2016 वर्षीय मध्यमा परीक्षा को लेकर बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने डीइओ से संभावित परीक्षा केंद्रों की चयन सूची की मांग की है. बोर्ड द्वारा निर्देश के तहत डीइओ बोर्ड द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप परीक्षा केंद्रों की चयन सूची ससमय बोर्ड को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संभावित परीक्षार्थियों की संख्या 1200 है तथा परीक्षा का संचालन चार से सात अप्रैल तक होगा. डीइओ अशोक कुमार ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जायेगी. चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को ससमय उपलब्ध करा दी जायेगी.
परीक्षार्थियों ने शुरू की तैयारी
परीक्षार्थियों ने अपने स्तर से तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. हालांकि परीक्षा में अभी समय है. यह अप्रैल में होगी. परीक्षार्थी अपने स्तर से परीक्षा में सफल होने को लेकर पूरी तैयारी में जुट गये हैं.
