अप्रैल से थावे-छपरा के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें

थावे : पूर्वोत्तर रेलवे का थावे जंकशन पूरी तरह से साफ-सुथरा और चकाचक हो गया था. महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम सुबह मंगलवार को आनेवाली थी. जीएम का स्पेशल सैलून नौ बजे पहुंचा. उनके साथ वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम एसके कश्यप, ऑपरेटिंग सीओएम अर्चना, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसटी […]

थावे : पूर्वोत्तर रेलवे का थावे जंकशन पूरी तरह से साफ-सुथरा और चकाचक हो गया था. महाप्रबंधक राजीव मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम सुबह मंगलवार को आनेवाली थी. जीएम का स्पेशल सैलून नौ बजे पहुंचा. उनके साथ वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम एसके कश्यप, ऑपरेटिंग सीओएम अर्चना, सीनियर डीसीएम, सीनियर डीओएम, सीनियर डीएसटी एवं अन्य अधिकारी भी थे. जीएम ने उतरते ही स्टेशन की निरीक्षण शुरू कर दिया.
थावे रेलवे स्टेशन पर पैनल रूम के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने कंट्रैक्टर एवं इंजीनियर को जम कर फटकार लगायी. सिगनल रूम में काम पूरा नहीं होने पर सीनियर डीएसटी को फटकारते हुए तत्काल पूरा कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने थावे-गोपालगंज रेलखंड पर ढाले के समीप स्वीच नहीं लगाने जाने पर नाराजगी जतायी. इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि थावे से छपरा तक का निरीक्षण किया जा रहा है.
प्रयास है कि 31 मार्च से इस रेलखंड पर मालगाड़ी का परिचालन शुरू किया जाये. संरक्षा आयुक्त की जांच के बाद इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. महाप्रबंधक ने अप्रैल से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन होने का संकेत दी.
मढ़ौरा में आरक्षण केंद्र शुरू करने का निर्देश : रेल महाप्रबंधक ने मौजूद अधिकारियों से अारक्षण केंद्रों की जानकारी ली. बताया गया कि मढ़ौरा में कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र बंद है. इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल चालू करने का निर्देश दिया एवं गोपालगंज-मशरक कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र चालू होने की बात बतायी गयी. जीएम ने कहा कि यात्रियों की परेशानी किसी भी स्थिति में बरदाश्त नहीं की जायेगी.
गोपालगंज स्टेशन पर घंटों की पड़ताल : गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे जीएम ने प्लेटफाॅर्म निर्माण से लेकर पटरी तक की जांच की. गोदाम निर्माण को लेकर भी अधिकारियों के साथ जाकर मंथन किया गया.
जीएम से ढाला की उठायी मांग :
बैकुंठपुर. छपरा-थावे रेल खंड पर दिघवा दुबौली रेलवे स्टेशन पर जीएम ने आमान परिवर्तन कार्याें का निरीक्षण किया. जीएम ने निर्माण कार्याें पर संतोष जताते हुए कहा कि दो माह बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जायेगा. इस दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने दिघवा दुबौली बाजार स्थित मुख्य मार्ग की जर्जर स्थित की तरफ जीएम का ध्यान आकृष्ट कराया. बाजार जानेवाली सड़क की बदहाली पर ध्यान दिलाया. रेलवे पूर्वी ढाला को हमेशा चालू रखने की आवाज बाजार के व्यवसायियों ने जब उठायी, तो अधिकारी ने जवाब दिया कि जैसी प्लानिंग हुई है उसे देख-समझ कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
थावे स्टेशन पर रैंप बनाने का निर्देश
जीएम ने स्टेशन की जांच में पाया कि रैंप नहीं होने से दिव्यांग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता होगा. इसके लिए उन्होंने तत्काल रैंप बनाने का निर्देश दिया. हालांकि थावे जंकशन पर फिलहाल तीन ट्रैक बिछाने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >