डॉक्टर के घर 10 लाख की चोरी

मीरगंज : नगर के डॉ राजीव कुमार ओझा के घर पर शनिवार की रात्रि चोरों ने दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली. डॉक्टर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने अपनी ससुराल नरैनिया गये हुए थे. मामले में डॉ ओझा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें तीन लाख […]

मीरगंज : नगर के डॉ राजीव कुमार ओझा के घर पर शनिवार की रात्रि चोरों ने दस लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति की चोरी कर ली. डॉक्टर पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में भाग लेने अपनी ससुराल नरैनिया गये हुए थे.
मामले में डॉ ओझा ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें तीन लाख रुपये नकद, लैपटॉप, पांच लाख रुपये का गहना समेत घर के सभी कीमती सामान की चोरी किये जाने का जिक्र है. बताया जाता है कि मीरगंज थाने के ठीक पीछे डाॅ ओझा ने नया घर बनवाया है. शनिवार की सायं शादी के निमंत्रण पर वे सपरिवार ससुराल गये थे.
रात्रि में घर वापसी के समय रिश्तेदारों के अनुरोध पर वहीं रुक गये. सुबह जब घर पहुंचे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर का सारा सामान गायब था. चोरों ने आराम से पूरे घर को खंगाल दिया था. थानाध्यक्ष अक्षय लाल यादव ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >