फुलवरिया : पंचायत चुनाव को लेकर गांवों में भावी प्रत्याशियों की चहलकदमी काफी बढ़ गयी है. पंचायत चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद क्षेत्र की सियासत एक बार फिर गरमा गयी है.
पंचायतों में भावी प्रत्याशियों ने चौपाल लगाना शुरू कर दिया है. चौपाल में गांव के लोगों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और समस्या के समाधान का आश्वासन भी मिलने लगा है. ऐसे दृश्य लगभग 12 पंचायतों में देखने को मिल रहे हैं. सबसे अधिक मुखिया पद को लेकर प्रत्याशी उत्साहित हैं. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एक प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को प्रलोभन देने में भी कमी नहीं कर रहे हैं. एक पद छोड़ने के बदले दूसरे पद पर जीतने का दावा कर रहे हैं.
