डेढ़ हजार से अधिक बिके यंत्र

गोपालगंज : कृषि मेले में चाराकल और स्ट्रारिपर किसानों की पहली पसंद रही. मेले के पहले दिन एक हजार से अधिक चाराकल बिके. शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले की शुरुआत की गयी. रबी अभियान का यह छठवां मेला है. निम्न वर्ग के किसान सर्वाधिक चाराकल […]

गोपालगंज : कृषि मेले में चाराकल और स्ट्रारिपर किसानों की पहली पसंद रही. मेले के पहले दिन एक हजार से अधिक चाराकल बिके. शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले की शुरुआत की गयी. रबी अभियान का यह छठवां मेला है. निम्न वर्ग के किसान सर्वाधिक चाराकल खरीदे.

इसके अलावा स्ट्रारिपर, पंपसेट, फाॅल्डिंग पाइप जहां छोटे किसानों की पसंद रही, वहीं तीन दर्जन से अधिक ट्रैक्टर भी बिके. गौरतलब है कि रबी अभियान के तहत यांत्रिकीकरण हेतु विभाग को 4.81 करोड़ का लक्ष्य दिया गया है. इस मेले में डेढ़ हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया तथा यंत्र की खरीदारी की.

विभाग ने अनुमान लगाया है कि मेले के पहले दिन 49 लाख अनुदान राशि के यंत्र बिके हैं. मेले का समापन शनिवार को होगा. इस संबंध में डीएओ डॉ वेदनारायण सिंह ने कहा कि मेले में इस बार पहली दफा आरक्षित किसानों ने खरीदारी की है.

यह बिक्री के हिसाब से सर्वाधिक सफल मेला रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >