हुजूर! मनरेगा की राशि का नहीं हुआ भुगतान
गोपालगंज : हुजूर! मनरेगा की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. बैकुंठपुर प्रखंड के अमरपुरा पंचायत के फरियादी दशरथ महतो, बैजनाथ महतो आदि ग्रामीणों ने अपने मनरेगा की मजदूरी भुगतान नहीं होने की फरियाद सुनाई, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच का जिम्मा उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र को दिया […]
गोपालगंज : हुजूर! मनरेगा की राशि का भुगतान अब तक नहीं हुआ है. बैकुंठपुर प्रखंड के अमरपुरा पंचायत के फरियादी दशरथ महतो, बैजनाथ महतो आदि ग्रामीणों ने अपने मनरेगा की मजदूरी भुगतान नहीं होने की फरियाद सुनाई, जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मामले की जांच का जिम्मा उपविकास आयुक्त दयानंद मिश्र को दिया है.
वहीं, मांझा प्रखंड के फरियादी रिंकू कुमार ने शिक्षक नियोजन अपीलीय प्राधिकार आदेश का अनुपालन तीन वर्ष में नहीं होने की फरियाद सुनाई, जिस पर डीइओ अशोक कुमार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. वहीं, बरौली प्रखंड के लाखो देवी के द्वारा भवन निर्माण को लेकर जमीन मुहैया कराये जाने की मांग की गयी. इस मामले को अपर समाहर्ता को सौंपा गया.
वहीं, कुचायकोट प्रखंड के बनकटा गांव निवासी अमित कुमार मिश्रा ने प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत की, जिसकी जांच का जिम्मा डीइओ को दिया गया. वहीं, बलेशरा गांव के रामजी चौहान के द्वारा अपने पुत्र के इलाज के लिए सहायता राशि मुहैया कराये जाने की मांग की गयी, जिसे सिविल सर्जन को सौंपा गया. कोइला देवा गांव की फेकनी देवी ने असामाजिक तत्वों द्वारा जमीन से बेदखल किये जाने की शिकायत की, जिसकी जांच का जिम्मा अपर समाहर्ता को दिया गया. जनता दरबार में डीपीओ रजनीश कुमार राय, डीपीआरओ आलोक कुमार सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.