टूटा दस साल के तापमान का रेकॉर्ड

फरवरी में अप्रैल जैसा गरमी का एहसासा मौसम में आया अचानक बदलाव गोपालगंज : शुक्रवार का मौसम रेकाॅर्डतोड़ साबित हुआ. लगातार पांचवें दिन बढ़ते हुए अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह वर्ष 2006 के बाद का सर्वाधिक और औसत से पांच डिसे अधिक है. फरवरी में अब तक का अधिकतम तापमान 35.1 […]

फरवरी में अप्रैल जैसा गरमी का एहसासा
मौसम में आया अचानक बदलाव
गोपालगंज : शुक्रवार का मौसम रेकाॅर्डतोड़ साबित हुआ. लगातार पांचवें दिन बढ़ते हुए अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह वर्ष 2006 के बाद का सर्वाधिक और औसत से पांच डिसे अधिक है. फरवरी में अब तक का अधिकतम तापमान 35.1 डिसे है.
यह रेकॉर्ड 26 फरवरी, 2006 को बना था. न्यूनतम तापमान रहा 16.6. यह भी औसतन से दो डिसे अधिक है.लोग अब स्वेटर और गरम कपड़ों से परहेज कर रहे हैं. दोपहर में तो पसीना-पसीना हो गये. पहली बार अप्रैल जैसी गरमी का एहसास लोगों को हुआ. शुक्रवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह बदला-बदला दिखा. सुबह की शुरुआत चटक धूप से हुई.
यह भी अपेक्षाकृत तेज थी. लोगों ने इस बदलाव को महसूस भी किया. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो दिल्ली से अधिक तापमान उत्तर बिहार की है, जिससे सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. मौसम खुस्क बना रहेगा. मौसम विभाग ने गोपालगंज के बारे में 24 फरवरी तक के लिए जो पूर्वानुमान जताया है उसके मुताबिक इस दौरान अधिकतम तापमान 31-33 और न्यूनतम 15-16 डिसे के बीच रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >