छात्रा को बंधक बना किया रेप

गोपालगंज : गोपालगंज से अपहृत छात्रा को पुलिस ने छापेमारी कर अलीगढ़ से बरामद किया है. एक माह पूर्व मिलने का बहाने बना कर छात्रा का अपहरण कर लिया गया था. नशे की सूई देकर अलीगढ़ में एक कमरे में कैद कर उसके साथ एक माह तक रेप किया गया. छात्रा ने पड़ोसी की मदद […]

गोपालगंज : गोपालगंज से अपहृत छात्रा को पुलिस ने छापेमारी कर अलीगढ़ से बरामद किया है. एक माह पूर्व मिलने का बहाने बना कर छात्रा का अपहरण कर लिया गया था. नशे की सूई देकर अलीगढ़ में एक कमरे में कैद कर उसके साथ एक माह तक रेप किया गया. छात्रा ने पड़ोसी की मदद से घरवालों से संपर्क किया तथा आपबीती बतायी. पुलिस ने परिजनों के सहयोग से उसे अलीगढ़ में छापेमारी कर बरामद किया है.

हालांकि अपहरणकर्ता फरार हो गया. बरामद छात्रा ने 164 के बयान में अपहर्ता को कड़ी सजा देने की मांग की है. नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव की रहनेवाली मैट्रिक की छात्रा को एक माह पूर्व गांव के ही एक युवक ने मिलने के बहाने बुलाया तथा उसका अपहरण कर लिया. घटना के बाद छात्रा के पिता ने नगर थाने में चार लोगों के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छात्रा ने अपने बयान में बताया है कि अपहर्ता ने उसके नग्न फोटो अपने मोबाइल में खीच रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >