श्रीराम सेना ने फूंका झंडा, नारेबाजी
गोपालगंज : जेएनयू में देश विरोधी ताकतों के द्वारा किये गये प्रदर्शन के खिलाफ हिंदू राष्ट्र संघ श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर में विरोध प्रदर्शन कर मौनिया चौक पर पाक का झंडा जलाया और नारेबाजी की. चौक पर श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जेएनयू में हो रहे भारत विरोधी क्रियाकलापों, भारत के टुकड़े टुकड़े करने का षड्यंत्र, जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश का विरोध तथा भारत में ही रह कर भारत विरोधी नारा लगानेवाले देश द्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई हो.
पाक अपनी पूरी कोशिशों के बावजूद जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग नहीं कर पा रहा है, तो वह जेएनयू को राजनीतिक षड्यंत्र का अड्डा बना कर वामपंथियों के द्वारा भारत विरोध साजिश कर रहा है. इस दौरान श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर में उग्र प्रदर्शन किया. बुधवार की घटना को ध्यान में रखते हुए एसडीपीओ मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर कार्यकर्ताओं को समझा कर शांत कराया.
