परिजनों से बिछड़ा बच्चा

गोपालगंज : डेढ़ वर्षीय मासूम परिजनों से बिछड़ गया है. बिछड़े मासूम को महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने अपनी देख-रेख में पोस्ट ऑफिस चौराहे के समीप एक परिवार के यहां रखवा दिया है. भटका मासूम बंजारी चौराहे के समीप रो रहा था. रास्ते से गुजर रही कुछ छात्राओं को देख कर मासूम बच्चा उनसे लिपट […]

गोपालगंज : डेढ़ वर्षीय मासूम परिजनों से बिछड़ गया है. बिछड़े मासूम को महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने अपनी देख-रेख में पोस्ट ऑफिस चौराहे के समीप एक परिवार के यहां रखवा दिया है. भटका मासूम बंजारी चौराहे के समीप रो रहा था. रास्ते से गुजर रही कुछ छात्राओं को देख कर मासूम बच्चा उनसे लिपट गया.

काफी पूछताछ करने के बाद भी अपना नाम नहीं बता पाया. छात्राओं ने इसकी सूचना महिला थानाध्यक्ष को दी. पुलिस मासूम को लेने गयी, तो भटका बच्चा छात्रा को छोड़ कर जाने को तैयार नहीं था. पुलिस जब लेना चाही तो वह रोने लगा. महिला थानाध्यक्ष ने मासूम को उसी परिवार से सुरक्षित रखने के लिए अनुरोध किया. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. कपड़ों से लग रहा है कि किसी विवाह समारोह में भाग लेने उसका माता-पिता आये होंगे. भीड़ के कारण भटक गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >