गोपालगंज : बरौली के भड़कुइया में रसोई गैस एजेंसी के गोदाम निर्माण के दौरान कुछ अपराधी किस्म के लोगों ने संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी मांगी जाने से भयभीत एजेंसी संचालक ने फिलहाल निर्माण कार्य को रोक दिया है तथा इसकी शिकायत पुलिस कप्तान से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर की है. सीएम से शिकायत करने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है.
बता दें कि बांका जिले के पड़रिया के निवासी नागेंद्र कुमार चौधरी का विकलांग कोटे से इंडेन गैस एजेंसी बरौली में अवंटित हुई है. भड़कुइया में लीज की जमीन लेकर गोदाम बनवाने लगे. इसी बीच पांच की संख्या में लोग पहुंचे और निर्माण कार्य को रोकते हुए दस लाख रुपये की रंगदारी मांग कर दी. रंगदारी नहीं देने पर निर्माण नहीं करने की चेतावनी देते हुए चले गये. धमकी से भयभीत एजेंसी के संचालक ने काम को ठप कर दिया तथा कार्रवाई के लिए एसपी से मिला.
