शहर की विभिन्न सड़कों पर मार्च निकाल कर की नारेबाजी
भाजपा उपाध्यक्ष की हत्या के बाद आक्रोशित हैं कार्यकर्ता
गोपालगंज : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ राजग के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर आक्रोश मार्च निकाला. सैकड़ों की संख्या में एनडीए के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय में मार्च किया. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशेश्वर ओझा की हत्या से आक्रोशित कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. आये दिन हो रही घटनाओं से सरकार की नाकामी जाहिर कर रही. एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय ने बताया कि गोपालगंज ही नहीं पूरे बिहार की जनता आये दिन हो रही लूटपाट,
हत्या, बलात्कार जैसी अपराध से त्रस्त है एवं सीएम चुप हैं. जनता ऐसी निकम्मी सरकार को बरदाश्त नहीं करेगी. जंगल राज पार्ट वन से भी ज्यादा बदतर स्थिति पार्ट टू में हो गया है. लोग दहशत के मारे शाम होते ही घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. आज के इस आक्रोश मार्च में जिलाध्यक्ष ब्रम्हानंद राय, लोजपा जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, एमएलसी आदित्य नारायण पांडेय, अनूप लाल श्रीवास्तव, सुभाष सिंह तोमर, मार्कंडेय राय शर्मा, कृष्णा शाही, राजू चौबे, दुर्गा राय, मंटू गिरि, चितलाल प्रसाद, प्रकाश लाल, शिव कुमार, सुनील सिंह, दिनेश सिंह, रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी, मनीष किशोर नारायण, विनोद पांडेय, सत्येंद्र सिंह, लखन तवारी, चंद्रमोहन पांडेय, दीपक कुमार दीपू आदि थे.
