छेड़खानी के विरोध पर पति को चाकू घोंपा

घायल पति को सदर अस्पताल में कराया गया भरती विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनिया गांव की घटना कुचायकोट : विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनिया गांव में पत्नी के साथ छेड़खानी किये जाने का विरोध कराना पति को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने पति को दौड़ा कर पहले बेरहमी से पीटा. इसके बाद चाकू से हमला […]

घायल पति को सदर अस्पताल में कराया गया भरती

विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनिया गांव की घटना
कुचायकोट : विशंभरपुर थाने के विनोद मटिहनिया गांव में पत्नी के साथ छेड़खानी किये जाने का विरोध कराना पति को महंगा पड़ गया. बदमाशों ने पति को दौड़ा कर पहले बेरहमी से पीटा. इसके बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. गंभीर रूप से घायल पति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर घायल पति के बयान पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद आरोपितों की तलाश में कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विनोद मटिहनिया गांव में मनमोहन पटेल की पत्नी के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की. इसका विरोध पति ने किया. विरोध करने से नाराज बदमाशों ने पहले मारपीट की. मारपीट से बचने के लिए भाग रहे पति को दौड़ा-दौड़ा कर बीच सड़क पर पीटा गया. इस बीच चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पत्नी को भी चोट लगने की बात बतायी गयी. पुलिस ने इस मामले में त्रिभुवन चौबे सहित तीन चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >