शिक्षक महासंघ ने जलायी आदेश की प्रति

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के तहत शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की सूचना एक दिन पूर्व आइवीआरएस के माध्यम से दी जायेगी. इसका विरोध बिहार राज्य प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक महासंघ की जिला इकाई द्वारा आदेश की प्रति जला कर किया गया. प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला […]

गोपालगंज : शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के तहत शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश की सूचना एक दिन पूर्व आइवीआरएस के माध्यम से दी जायेगी. इसका विरोध बिहार राज्य प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक महासंघ की जिला इकाई द्वारा आदेश की प्रति जला कर किया गया. प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक नग नारायण सिंह ने कहा कि उक्त आदेश मानवाधिकार तथा सर्विस कोड का उल्लंघन है.

उन्होंने कहा कि यह कैंसे संभव है कि होनेवाली किसी घटना की जानकारी एक दिन पूर्व हो जायेगी. शिक्षा विभाग अपने आदेश को तत्काल रद्द करे अन्यथा शिक्षक इसके खिलाफ आंदोलन कर इसका विरोध करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार प्रधान, राजीव रंजन, संजय प्रसाद, राजेश प्रसाद, सुरेश कुमार राम, गुपेश्वर यादव, राजन पांडेय व साहेब हुसैन आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >