गोपालगंज : प्यार का इजहार करना बहुत मुश्किल भरा होता है, लेकिन टेडी गिफ्ट करने से आपका यह काम आसान हो गया. युवाओं ने खिलौनों से दिल की छिपी बात को इजहार किया. इस बार टेडी दबाते ही आइ लव यू बोलनेवाला देखकर अपने दिल की बात की. कई ऐसे भी टेडी भी दिये, जिनके दबाने पर रोमांटिक गाने भी बजने लगते थे. वैसे तो टेडी में सबसे अधिक लाल टेडी पंसद युवाओं का था. इस रंग को युवा गुलाब से जोड़ कर अपने प्रेम को और मजबूत कर रहे थे.
टेडी से बताएं दिल की बात, आज करेंगे प्रॉमिस
गोपालगंज : प्यार का इजहार करना बहुत मुश्किल भरा होता है, लेकिन टेडी गिफ्ट करने से आपका यह काम आसान हो गया. युवाओं ने खिलौनों से दिल की छिपी बात को इजहार किया. इस बार टेडी दबाते ही आइ लव यू बोलनेवाला देखकर अपने दिल की बात की. कई ऐसे भी टेडी भी दिये, जिनके […]

गुरुवार को प्रॉमिस डे मनाने की पूरी तैयारी युवाओं ने कर रखी है. प्रॉमिस के लिए युवा अपने दोस्तों से मिलने के लिए एक स्पॉट चयन करने में लगे रहे. इस बार युवाओं को लुभाने के लिए बाजार भी प्रॉमिस डे पर अलग अलग गिफ्ट उतारा है. दुकानदारों ने कई तरह की प्रॉमिस डे के लिए तोहफा मंगाया है जो दिल की बात प्रॉमिस डे के मौके पर कर सके.
हालांकि शहर के मेन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट ने पूरी तरह से सजावट किया है. इतना ही नहीं शहर के कई रेस्टोरेंट और होटल में टी पार्टी से लेकर लंच तक की तैयारी में युवा प्रेमी जुटे हुए हैं. प्रॉमिस डे का जश्न को संत वेलेनटाइल के अनुरूप मनाने की तैयारी चल रही है. हथुआ के गोपालमंदिर, सवेया फिल्ड, थावे जंगल में पहुंच कर युवा प्रेमी अपने प्रेम को मजबूत करेंगे.