50 हजार के लिए विवाहिता को घर से निकाला

गोपालगंज : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जादोपुर थाने के जादोपुर दूखहरन गांव की शोभा की शादी जमुई जिले के खैरा थाने के केडी गांव के सुधीर तांती के साथ 21 जनवरी, 2015 में हुई […]

गोपालगंज : दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया. पीड़िता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जादोपुर थाने के जादोपुर दूखहरन गांव की शोभा की शादी जमुई जिले के खैरा थाने के केडी गांव के सुधीर तांती के साथ 21 जनवरी, 2015 में हुई थी. दहेज में 50 हजार रुपये कम मिलने के कारण उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा.

इधर, दो दिन पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया है. वहीं, कुचायकोट थाने के सिरिसिया गांव की खुशबू की शादी महम्मदपुर थाने के कुशहर गांव के अखिलेश कुमार के साथ हुई थी. दहेज में बाइक नहीं मिली, तो प्रताड़ित कर घर से निकाल दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >