कोर्ट से छात्रा प्रेमी संग हुई फरार

गोपालगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब पुलिस से युवती पक्ष के परिजन भीड़ गये. इसका लाभ लेकर छात्रा अपने आशिक के साथ पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली. पुलिस की सुरक्षा पर भी यह घटना गंभीर सवाल छोड़ गयी. घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल […]

गोपालगंज : व्यवहार न्यायालय परिसर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब पुलिस से युवती पक्ष के परिजन भीड़ गये. इसका लाभ लेकर छात्रा अपने आशिक के साथ पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली. पुलिस की सुरक्षा पर भी यह घटना गंभीर सवाल छोड़ गयी.
घटना के दौरान कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. बाद में कुछ अधिवक्ताओं की पहल पर स्थिति शांत हुई. इस पूरे घटनाक्रम पर नजर डालें, तो खाकी की सुरक्षा तार-तार होकर रह गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भोरे थाने के इमिलिया गांव की युवती इंटर की छात्रा प्राची अपने ही गांव के युवक अजय बैठा (सामाजिक कारणों से दोनों का नाम बदला हुआ) के साथ फेसबुक से हुई दोस्ती प्यार में बदल गयी. दोनों एक-दूसरे पर जान न्योछावर करने लगे. चार माह पूर्व दोनों घर से भाग कर गुवाहाटी चले गये, जहां दोनों ने शादी रचा ली. छात्रा के पिता ने भोरे थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी. पुलिस बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी, परंतु पुलिस को नाकामी हाथ लगी.
परिजनों की पहल पर लौटे युगल
कोर्ट में आकर जमानत करा लेने के लड़के पक्ष के दबाव पर दोनों गुवाहाटी से गुरुवार के दिन गोपालगंज पहुंचे. इस बीच पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी. पुलिस ने नगर के बस स्टैंड से लड़की को बरामद कर लिया. थाने लाकर कोरम पूरा किया गया तथा मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद युवती का बयान कोर्ट में शुक्रवार को दर्ज कराया गया.
प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विनय कुमार तिवारी की अदालत ने छात्रा को बालिग पाते हुए स्वेछा से जीने की आजादी दे दी. कोर्ट ने युवती की सुरक्षा पुलिस को सौंपा और उसके कहने के अनुरूप घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी पुलिस को सौंपी.
कोर्ट से निकलते ही उलझ गये परिजन : युवती को लेकर पुलिस जैसे ही बाहर निकली की उसकी मां और परिजन युवती को अपने कब्जा में लेने के लिए पुलिस से उलझ गये. पुलिस से झड़प शुरू हो गयी. कोर्ट में महिलाओं के साथ पुलिस ने नोक-झोंक करने लगे, जिसका लाभ उठा कर छात्रा अपने आशिक के साथ फरार हो गयी और पुलिस हाथ मलती रह गयी.
परिजनों ने तय कर दी थी दूसरी शादी : छात्रा की शादी उसके परिजनों ने अन्यत्र तय कर दी थी. अगले चार मार्च को शादी होनी थी. इस बीच युवती की बरामदगी को लेकर परिजन खुद कब्जा में लेना चाह रहे थे, ताकि उसकी शादी अपनी मरजी से कर सकें.
कहते हैं पुलिस अधिकारी
कोर्ट में युवती ने पति के साथ रहने की इच्छा जतायी थी. इस बीच परिजनों ने युवती को छिनने का प्रयास किया. कानूनी स्तर पर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गयी है.
नरेशचंद्र मिश्र, डीएसपी मुख्यालय, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >