छह उर्दू शिक्षकों की बहाली

उचकागांव : प्रखंड के उचकागांव हाइस्कूल में कैंप लगा कर छह उर्दू शिक्षकों की बहाली की गयी. बीइओ सूरज लाल प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में प्रखंड की कुल नौ पंचायतों में से छह उर्दू शिक्षकों की बहाली की गयी. तीन पंचायत बैरिया दुर्ग, छोटका साखे, झीरवां से शिक्षकों की बहाली नहीं हुई. हालांकि […]

उचकागांव : प्रखंड के उचकागांव हाइस्कूल में कैंप लगा कर छह उर्दू शिक्षकों की बहाली की गयी. बीइओ सूरज लाल प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में प्रखंड की कुल नौ पंचायतों में से छह उर्दू शिक्षकों की बहाली की गयी. तीन पंचायत बैरिया दुर्ग, छोटका साखे, झीरवां से शिक्षकों की बहाली नहीं हुई.

हालांकि बैरिया दुर्ग पंचायत से एक उर्दू शिक्षक की बहाली को अभी विचाराधीन रखा गया है. जिन पंचायतों में शिक्षकों की बहाली हुई वे हरपुर, दहीभत्ता, लुहसी, बलेसरा व महैचा पंचायतें शामिल हैं.

सदर प्रखंड में उर्दू पंचायत शिक्षक के लिए नहीं आया आवेदन
गोपालगंज. सदर प्रखंड की 16 पंचायतों की 15 पंचायतों में उर्दू शिक्षक बेसिक ग्रेड (वर्ग एक से पांच) के लिए कोई भी रिक्ति नहीं थी. एक मात्र कटघरवा पंचायत में एक रिक्ति थी, बावजूद इस पद के लिए भी कोई आवेदन नहीं आया. बीइओ सदर (गोपालगंज) विधाशंकर द्विवेदी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कटघरवां के पंचायत सचिव द्वारा इस आशय की जानकारी डीइओ तथा बीइओ कार्यालय को दे दी गयी है.
इसके कारण पूर्व से निर्धारित स्थान एमएम उर्दू उच्च विद्यालय, तुरकाहां में चार फरवरी को इससे संबंधित कैंप का आयोजन नहीं किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >