हथुआ (गोपालगंज) : फुलवरिया के मिश्र बतराहां बाजार में एक डॉक्टर से अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है. मोबाइल पर बार-बार धमकी भरे फोन आने से खौफजदा डॉक्टर ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों के नेटवर्क को खंगालने में जुट गयी है.
बता दें कि सीवान जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी डॉ अमित कुमार फुलवरिया थाना क्षेत्र के मिश्र बतराहां बाजार में कई वर्षों से निजी अस्पताल चलाते हैं. जब वे अपने क्लिनिक में मरीजों को देख रहे थे कि तभी उनके मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी. इसके बाद फिर डॉक्टर के मोबाइल नंबर 9771881599 पर किसी व्यक्ति ने मोबाइल नंबर 8507160844 से लगातार फोन कर पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी.
