बरौली : राशन-केरोसिन के कूपन में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरतने के मामले में बरौली के प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने मोहदीपुर पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. बीडीओ ने बताया कि कूपन वितरण के दौरान पंचायत सचिव द्वारा अनियमितता बरती गयी है.
इस मामले में स्वलिखित बयान थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपित पंचायत सचिव की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
