गोपालगंज : नगर का राजस्व और व्यवस्था ठीक करने के लिए नगर पर्षद पूरी तैयारी में है. अब तक आवासीय होल्डिंग टैक्स की वसूली होती थी. मनमाने ढंग से स्कूल, नर्सिंग होम का संचालन होता रहा है. अब मनमानी नहीं चलेगी. प्राइवेट स्कूल, नर्सिंग होम सहित व्यवसाय करने के लिए नगर पर्षद से आदेश लेना होगा. शहर में जितने भी प्राइवेट स्कूल और नर्सिंग होम चल रहे हैं, सबकी कुंडली बना रही है.
निजी स्कूल व नर्सिंग होम पर नगर पर्षद का शिकंजा
गोपालगंज : नगर का राजस्व और व्यवस्था ठीक करने के लिए नगर पर्षद पूरी तैयारी में है. अब तक आवासीय होल्डिंग टैक्स की वसूली होती थी. मनमाने ढंग से स्कूल, नर्सिंग होम का संचालन होता रहा है. अब मनमानी नहीं चलेगी. प्राइवेट स्कूल, नर्सिंग होम सहित व्यवसाय करने के लिए नगर पर्षद से आदेश लेना […]

कार्रवाई करते हुए नगर पर्षद ने सेमरॉक नामक विद्यालय को बैनर लगाने एवं बिना आदेश लिये विद्यालय चलाने के लिए स्पष्टीकरण भी पूछा है. इसके अलावा शहर के सभी नर्सिंग होम, प्राइवेट स्कूल एवं इस तरह की गतिविधि करनेवाले प्रतिष्ठानों की सूची बनायी जा रही है. हालांकि शुल्क की दर अभी तय नहीं हुई है.