आप भी चाहते हैं कि शहर में ट्रैफिक से जूझना नहीं पड़े. जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से नो वेंडर जोन बनाया. यहां अवैध तरीके से पार्क हो रही गाड़ियों पर जुर्माना भी किया गया.
अखबारों में सुर्खियां बटोरी गयीं. फिर दूसरे दिन ही प्रशासन के दावे की हवा निकल गयी. प्रशासन के इस दावे की हवा हम सभी ने मिल कर निकाली है. यहां आम नहीं खास लोग भी प्रशासन की पहल पर सहयोग नहीं कर रहे हैं. इसके कारण ट्रैफिक की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है. हम सब कुछ प्रशासन के भरोसे छोड़ दे रहे हैं. हम अपनी आदतों में थोड़ा-सा बदलाव लाएं तो शायद इस पर कारगर तरीके से सफलता पायी जा सकती है.
