गोपालगंज : सामान देकर ग्राहक से बकाया पैसा मांगना दुकानदार को महंगा पड़ गया. पैसा मांगने से नाराज ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट की. इसमें किराना दुकानदार सहित तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुलवरिया थाने के माधोमठ गांव में किराना व्यवसायी दो दिन पहले गांव के ही शिव नारायण सिंह को तीन सौ रुपये का बकाया सामान दिया था. पुलिस घायल दुकानदार का बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
बकाया पैसा मांगने पर दुकानदार को पीटा
गोपालगंज : सामान देकर ग्राहक से बकाया पैसा मांगना दुकानदार को महंगा पड़ गया. पैसा मांगने से नाराज ग्राहक ने दुकानदार से मारपीट की. इसमें किराना दुकानदार सहित तीन लोग घायल हो गये. स्थानीय अस्पताल में घायलों को इलाज के लिए लाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुलवरिया थाने के माधोमठ गांव में किराना व्यवसायी […]

डायन का आरोप लगा कर महिला को पीटा : गोपालगंज. डायन का आरोप लगा महिला की बुरी तरह पिटाई की गयी है. उसके घर में रखे सामान को भी लूट लिया गया. पीड़िता ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मीरगंज थाना क्षेत्र के खरौनी गांव की महिला ज्ञांती देवी का आरोप है कि सोमवार की शाम अपने घर में अकेली थी.
इतने में छह पड़ोसी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस गये तथा डायन का आरोप लगाने लगे. आरोप था कि उनके घर के बच्चे बीमार हैं. उसने डायन कर दिया है. विरोध करने पर मारपीट करने लगे.