80 पैक्स को मिला कैश क्रेडिट

1656 मीटरिक टन धान की हुई खरीदारी गोपालगंज : धान खरीदारी को लेकर दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गोपालगंज के द्वारा 80 पैक्स को कैश क्रेडिट दिया गया है. 162 पैक्स एवं 12 व्यापार मंडलों के द्वारा धान खरीद का कार्य किया जा रहा है. जिले में अबतक 76 हजार मीटरिक टन निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध […]

1656 मीटरिक टन धान की हुई खरीदारी

गोपालगंज : धान खरीदारी को लेकर दी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, गोपालगंज के द्वारा 80 पैक्स को कैश क्रेडिट दिया गया है. 162 पैक्स एवं 12 व्यापार मंडलों के द्वारा धान खरीद का कार्य किया जा रहा है. जिले में अबतक 76 हजार मीटरिक टन निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 1656 मैट्रिक टन धान की खरीदारी हो पायी है.
जिले के 245 किसानों से धान की खरीद की गयी है और उन्हें 92.60 लाख की राशि का भुगतान किया गया है. सभी धान की खरीद करनेवाली पैक्स को निर्देश दिया गया है कि वे राइस मिलों से एडवांस में चावल प्राप्त करें. उसके बाद राइस मिलों को धान उपलब्ध कराएं. 67 किलोग्राम चावल प्राप्त करने के बाद राइस मिलों को एक क्विंटल धान उपलब्ध कराया जाना है.
25 राइस मिल उपलब्ध करायेंगे चावल : पैक्स को चावल मुहैया कराये जाने के लिए 25 राइस मिलों को जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिभूषण कुमार एवं राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक के भौतिक सत्यापन के बाद दी गयी रिपोर्ट के आधार पर राइस मिलों का चयन किया गया है, जिनके द्वारा पैक्स को चावल मुहैया कराया जायेगा. इनमें जलालपुर, गौसिया, सरफरा, फुलवरिया तथा सेमरा पैक्स के राइस मिल शामिल हैं. वहीं, व्यापार मंडल, गोपालगंज एवं कटेया के राइस मिल के द्वारा भी पैक्स को चावल मुहैया कराया जायेगा. धान खरीद कार्य की मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम के द्वारा की जायेगी.
धान खरीद कार्य में तेजी लाये जाने के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके द्वारा प्रत्येक दिन खरीदारी कार्य का अनुश्रवण किया जायेगा. वहीं, राइस मिलों से प्राप्त चावल की रिपोर्ट भी कंट्रोल रूम लेगा. प्रतिदिन शाम में धान खरीद एवं प्राप्त चावल की रिपोर्ट से डीएम को अवगत कराया जायेगा.
जिले के कुचायकोट, हथुआ और बैकुंठपुर प्रखंड की एक भी पैक्स के द्वारा धान की खरीदारी नहीं की जा रही है. इन प्रखंडों में अबतक धान की खरीदारी शुरू नहीं की गयी है. इस स्थिति से इन तीनों प्रखंडों के किसान अपना धान बेचे जाने को लेकर काफी परेशान हैं.
कहते हैं अधिकारी
धान की खरीदारी में किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं होगी. जिस किसी स्तर से लापरवाही बरती जायेगी उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी.
कृष्ण मोहन प्रसाद, डीएसओ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >