अंडे के उत्पादन से रत्नाकर ने संवारी जिंदगी
महम्मदपुर : यहां के उत्पादित अंडे इन दिनों उत्तर बिहार में भी जा रहा है. नौकरी नहीं मिली तो युवा किसान ने अंडा उत्पादन को कैरियर बनाया. आज यहां के अंडे पूर्वी चंपारण में सप्लाइ हो रहे हैं.सिधवलिया प्रखंड के हरपुट टेंगराही गांव के रत्नाकर द्विवेदी बीएचयू से इंटर पास हैं. उन्होंने 15 अगस्त, 2013 […]
महम्मदपुर : यहां के उत्पादित अंडे इन दिनों उत्तर बिहार में भी जा रहा है. नौकरी नहीं मिली तो युवा किसान ने अंडा उत्पादन को कैरियर बनाया. आज यहां के अंडे पूर्वी चंपारण में सप्लाइ हो रहे हैं.सिधवलिया प्रखंड के हरपुट टेंगराही गांव के रत्नाकर द्विवेदी बीएचयू से इंटर पास हैं. उन्होंने 15 अगस्त, 2013 को छोटे पैमाने पर अंडा उत्पादन का कारोबार शुरू किया.
दो साल में इन्होंने प्रतिदिन अंडा उत्पादन की दर को पांच हजार कर लिया है. वर्तमान में उनका व्यवसाय 25 लाख रुपये का है. उनके इस कारोबार में एक दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार मिला है. इस धंधे से रत्नाकर की प्रतिवर्ष आय 10 लाख रुपये है.
बेटे को इंजीनियर बनाने का है सपना : रत्नाकर का सपना बेटे को इंजीनियर बनाना है. पुत्र कोटा में इसकी तैयारी कर रहा है. उन्होंने इस धंधे को और बढ़ाने के लिए एक नया एसेट तैयार किया है, जिसमें प्रतिदिन 13 हजार अंडों का उत्पादन होगा, साथ ही तीन दर्जन लोगों को रोजगार भी मिलेगा.