ट्रक से कुचल कर मैट्रिक की छात्रा की मौत

गोपालगंज : घने कुहरे के बीच मैट्रिक का फॉर्म भरने आ रही छात्रा को एनएच-28 पर अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. आसपास के लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा भी फोड़ डाला. घटना […]

गोपालगंज : घने कुहरे के बीच मैट्रिक का फॉर्म भरने आ रही छात्रा को एनएच-28 पर अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. आसपास के लोगों ने ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक भाग निकला.

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ट्रक का शीशा भी फोड़ डाला.
घटना से हाइवे पर जाम की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ने मौके पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर, एसएस बालिका उच्च विद्यालय में शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गयी.
साइकिल से जा रही थी स्कूल
नगर थाना क्षेत्र के पसरमा नवका टोला के रहनेवाले स्व मुंशी मियां की बेटी जैनब खातून (15 वर्ष) सोमवार की सुबह नौ बजे 700 रुपये घर से लेकर मैट्रिक का फाॅर्म भरने स्कूल जा रही थी. जैसे ही चैनपट्टी स्थित हाइवे पर साइकिल से पहुंची कि अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसकी कॉपी में लिखे फोन नंबर से परिजनों को हादसे की जानकारी दी.
चीत्कार में डूबा सदर अस्पताल
छात्रा की मां रुखसाना खातून पड़ोसियों के साथ सदर अस्पताल पहुंची, जहां बेटी का शव देख बेहोश हो गयी. चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. मृतक के भाई ईद मोहम्मद तथा जमालुद्दीन दोनों बाहर मजदूरी करते हैं. जनाजे को कंधा देनेवाला घर का कोई नहीं था. पिता की मौत पहले ही हो चुकी है. पड़ोस के लोगों ने जनाजे की नमाज के बाद शव को दफना दिया.
ट्रैक्टर पलटने से सीवान के किसान की गयी जान : मीरगंज. ट्रैक्टर बना कर घर लौट रहे किसान की मौत ट्रैक्टर के पलटने से हो गयी. सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंझरिया के रहनेवाले किसान कैलाश सिंह (40 वर्ष) अपने रिश्तेदारी उचकागांव थाना क्षेत्र के महैचा गांव के निवासी तथा पूर्व प्रखंड प्रमुख के यहां रहते थे. रविवार की रात आठ बजे मीरगंज के नरइनिया मोड़ से अपना ट्रैक्टर बनवा कर लौट रहे थे, तभी रेलवे ढाला क्रॉस करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
ट्रक ने कार को मारी ठोकर : थावे. एनएच-85 पर चनावे के समीप अनियंत्रित ट्रक ने स्वीफ्ट डिजायर कार को रौंद डाला. हालांकि कार को रोक कर सभी यात्री पेशाब करने के लिए नीचे उतरे थे. पांच लोगों को मामूली चोटे आयी है. घायलों ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद से सोनपुर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे.
सोमवार की सुबह घने कुहरे के बीच चनावे के समीप अपनी गाड़ी को खड़ी कर जैसे ही पेशाब करने के लिए रुके कि मीरगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी. इस घटना में मुजफ्फरपुर के डॉ ओंकार, एन कुमार, अमित कुमार, सुधीर कुमार, रवी चौहान जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >