शहर में खुले हैं फर्जी नशामुक्ति क्लिनिक

गोपालगंज : नशा की लत ‘महामारी’ की शक्ल में फैलती जा रही है. इससे मुक्ति झोला छाप चिकित्सक दिला रहे हैं. जिले के किसी भी नशामुक्ति क्लिनिक या नशामुक्ति केंद्र का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में नहीं है. विभाग के अफसरों ने सभी नशामुक्ति क्लिनिकों को फर्जी करार दिया है. शहर के गली-मुहल्ले में कई नशामुक्ति […]

गोपालगंज : नशा की लत ‘महामारी’ की शक्ल में फैलती जा रही है. इससे मुक्ति झोला छाप चिकित्सक दिला रहे हैं. जिले के किसी भी नशामुक्ति क्लिनिक या नशामुक्ति केंद्र का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग में नहीं है. विभाग के अफसरों ने सभी नशामुक्ति क्लिनिकों को फर्जी करार दिया है. शहर के गली-मुहल्ले में कई नशामुक्ति क्लिनिक फर्जी तरीके से खुले हैं. ऐसे में कई केंद्र हैं, जहां नशे की गिरफ्त में आये युवाओं को भरती करके उनका इलाज किया जा रहा है.

उन्हें दवा दी जा रही है. इसके एवज में अच्छी-खासी रकम वसूली जा रही है. शहर के सिनेमा रोड, जादोपुर रोड, घोष मोड़ और अस्पताल चौक पर ऐसे कई क्लिनिक हैं, जहां नशा से मुक्ति दिलाने का इलाज झोला छाप चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा. निजी तौर पर चल रहे नशामुक्ति क्लिनिक में चौकानेवाली बात है कि सभी फर्जी तरीके से चल रहे हैं, जबकि नियमानुसार नशामुक्ति क्लिनिक या नशामुक्ति केंद्र का भी स्वास्थ्य विभाग से पंजीकरण कराना है.

नशे के अड्डों पर भी नहीं लग रहा लगाम : शहर में नशे का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है. नशे के सौदागर किशोरों और युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं. शहर के बीचोंबीच नशे की करीब आधा दर्जन दुकानें चौक-चौराहों पर कारोबारियों ने खोल रखी हैं. खैनी और पान दुकानों से लेकर मोची की दुकान पर भी नशे की पुड़िया बिक रही है. पुलिस भी नशे के इस कारोबार को ध्वस्त करने में दिलचस्प नहीं ले रही है. इसके कारण दिनोंदिन नशे का कारोबार शहर में बढ़ता जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >