सास-बहू के विवाद में युवक ने लगायी फांसी

कुचायकोट : कुचायकोट थाने के बनियाछापर गांव में सास-बहू के बीच आपसी विवाद में एक युवक ने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. सोमवार की सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर युवक का शव बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले को […]

कुचायकोट : कुचायकोट थाने के बनियाछापर गांव में सास-बहू के बीच आपसी विवाद में एक युवक ने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. सोमवार की सुबह पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर युवक का शव बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले को लेकर कुचायकोट थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है. मृतक रामसेवक राम का पुत्र 26 वर्षीय अनिल राम था.

परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था. पिछले छह माह से वह नशे का सेवन ज्यादा करने लगा था. उसने आत्महत्या करने से पहले घर में नशे का सेवन भी किया था. पुलिस को कमरे से नशे के रूप में इस्तेमाल होनेवाले कई पदार्थ भी मिले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बनियाछापर गांव के रामसेवक राम और उनका पुत्र अनिल राम दोनों बेंगलुरु में मैकेनिकल पद पर किसी कंपनी में काम कर रहे थे. अनिल राम इसी माह घर आया था. दो दिन पहले अपने पिता को भी घर बुला लिया था. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी और उसकी मां के बीच घरेलू विवाद कुछ दिनों से चल रहा था.

रविवार का रात खाना खाने के बाद कमरे को अंदर से बंद कर लिया था. उसने पत्नी के कपड़े का फंदा बना कर गले डाल लिया. घटनास्थल से कपड़े की रस्सी और कई सामान पुलिस ने किये बरामद किये हैं. आत्महत्या के बाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार और जमादार प्रदुमन सिंह ने परिजनों से भी पूछताछ की.
मासूम बच्चों को बना दिया अनाथ
खुदकुशी करनेवाले अनिल राम की शादी पांच साल पहले हुई थी. शादी के बाद उसे एक लड़की और एक लड़का है. पिता ने खुदकुशी का कदम उठाये जाने के साथ ही मासूम दोनों बच्चे अनाथ कर दिया. पति का साथ छूटने के सदमे में पत्नी बेसुध होकर पड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >