तीसरे दिन भी दुकानें बंद

सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी गोपालगंज : शहर के कपड़ा कारोबारियों ने रविवार को तीसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं. व्यवसायियों ने हाथों में काला पट्टी बांध कर वैट का विरोध किया. कारोबारियों ने राज्य सरकार द्वारा कपड़ा व्यवसाय पर वैट लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. सरकार को वैट वापस […]

सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर की नारेबाजी

गोपालगंज : शहर के कपड़ा कारोबारियों ने रविवार को तीसरे दिन भी अपनी दुकानें बंद रखीं. व्यवसायियों ने हाथों में काला पट्टी बांध कर वैट का विरोध किया. कारोबारियों ने राज्य सरकार द्वारा कपड़ा व्यवसाय पर वैट लगाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. सरकार को वैट वापस नहीं लेने तक आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया. रविवार को ग्रामीण इलाके की अधिकतर कपड़ा दुकानें भी बंद थीं. लगन के मौके पर कपड़ों की खरीदारी भी लोग नहीं कर सके.
व्यवसायियों ने टैक्स टाइल चैंबर काॅमर्स बिहार की तरफ से वैट लगाये जाने के विरोध में आंदोलन को जारी रखते हुए दुकानों को बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आंदोलन को मुख्य रूप से ज्योति प्रकाश वरनवाल, विजय कुमार केडिया, संजय ठाकुर केडिया, माधव अग्रवाल, कन्हैया, बिटू , छोटू भाई, योगेंद्र प्रकाश, अभिमन्यू केडिया, राज कुमार समेत सैकड़ों कारोबारी शामिल थे. उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बाजार को बंद कर इस निर्णय के खिलाफ आंदोलन को तेज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >