वैट के खिलाफ सड़क पर व्यवसायी

गोपालगंज : व्यवसायियों ने कपड़ा कारोबार पर वैट लगाने के खिलाफ दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया. शनिवार को भी जिले के कपड़ा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. व्यवसायियों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है. टैक्स टाइल चैंबर ऑफ […]

गोपालगंज : व्यवसायियों ने कपड़ा कारोबार पर वैट लगाने के खिलाफ दूसरे दिन भी शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया. शनिवार को भी जिले के कपड़ा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी. व्यवसायियों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है.

टैक्स टाइल चैंबर ऑफ काॅमर्स बिहार की तरफ से वैट लगाये जाने के विरोध में व्यवसायियों ने दुकानों को बंद कर पोस्ट आॅफिस चौक, आंबेडकर चौक, थावे रोड, घोष मोड़, पुरानी चौक होकर पुन: मौनिया चौक पर प्रदर्शन किया. बाद में डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है.

इसमें ज्योति प्रकाश वर्णवाल, विजय कुमार केडिया, संजय ठाकुर केडिया, माधव अग्रवाल, कन्हैया, बिटू , छोटू भाई, योगेंद्र प्रकाश, अभिमन्यू केडिया, राज कुमार समेत सैकड़ों कारोबारी शामिल थे. उधर, ग्रामीण इलाकों में भी बाजार बंद कर इस निर्णय के खिलाफ आंदोलनको तेज किया गया है.

कपड़े पर पहली बार लगा वैट :
कपड़ा कारोबारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे माधव अग्रवाल तथा ज्योति वर्णवाल ने कहा कि देश में कहीं भी कपड़े पर वैट नहीं लगता है. कपड़े की टैक्स टाइल कंपनियों में ही मनुफैक्चरिंग होती है और वहीं पर टैक्स पेड कर बाजार में भेजा जाता है. पूरे भारत में कंपनियों के द्वारा भेजे गये कपड़े बिकते हैं, जिसका वैट कंपनी पहले ही दे देती है. बिहार को छोड़ कर अन्य राज्यों में कपड़े पर वैट लागू नहीं होने से बिहार में वैट होने पर कपड़ा अन्य राज्यों से महंगा होगा.
कपड़ा व्यापारियों ने किया वैट का विरोध : मीरगंज. बाजार के कपड़ा व्यवसायियों ने शनिवार को वैट के खिलाफ रोष जताया तथा प्रदेश स्तर पर की जा रही हड़ताल में अपनी सहमति जतायी. दुकानदारों ने काला बिल्ला लगा कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा एलान किया कि सरकार उनकी मांगों को यदि नहीं मानेगी, तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा. मौके पर मीरगंज के सभी संबंधित व्यवसायी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >