नीलमणि बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

गोपालगंज : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की आपात बैठक बुनियादी विद्यालय, गोपालगंज के परिसर में आयोजित की गयी. जिला महासचिव विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के तहत संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में नीलमणि शाही को निर्वाचित किया गया. निर्वाचन की प्रक्रिया प्रमंडलीय महासचिव […]

गोपालगंज : परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की आपात बैठक बुनियादी विद्यालय, गोपालगंज के परिसर में आयोजित की गयी. जिला महासचिव विजय यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय के तहत संगठन के जिलाध्यक्ष के रूप में नीलमणि शाही को निर्वाचित किया गया.

निर्वाचन की प्रक्रिया प्रमंडलीय महासचिव दीनानाथ साह की देख-रेख में हुई. पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश भारती को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर ब्रजवासी के निर्देश पर प्रस्ताव पारित कर संगठन के जिलाध्यक्ष पद एवं प्राथमिक सदस्यता से बरखास्त कर दिया गया है. लिये गये निर्णय के आलोक में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को जिला कार्यकारिणी की बैठक की जायेगी.

मौके पर राहुल पटेल, राजीव मिश्रा, नन्हे सिंह, अजय मिश्रा, प्रियदर्शी, डीके यादव, राजन राय, नीलेश सिंह, अशोक सिंह, सुबोध सिंह, मुरलीधर राय, प्रतिमा तिवारी, शोभा सिंह, नीतू वर्णवाल, लक्ष्मी त्रिपाठी, राज कुमार राम, माला त्रिपाठी, लाल बिहारी भक्त, गितांशु पांडेय व दाउद अली, सत्येंद्र कुमार, छोटे लाल गुप्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >