कोल्ड डे . शीतलहर के कारण हाइवे पर रुकी पहियों की रफ्तार

आज भी बंद रहेंगे आठ तक के स्कूल गोपालगंज : गुरुवार कोल्ड डेे साबित हुआ. गुरुवार को भी ठंड तेवर में थी. कुहरा, बादल और सर्द हवाएं चलती रहीं. पछिया हवा 12 किलोमीटर की रफ्तार में चल रही थी. तीसरे दिन भी लोग सूर्य के दर्शन नहीं कर पाये. शीतलहर के कारण लोग घरों में […]

आज भी बंद रहेंगे आठ तक के स्कूल

गोपालगंज : गुरुवार कोल्ड डेे साबित हुआ. गुरुवार को भी ठंड तेवर में थी. कुहरा, बादल और सर्द हवाएं चलती रहीं. पछिया हवा 12 किलोमीटर की रफ्तार में चल रही थी. तीसरे दिन भी लोग सूर्य के दर्शन नहीं कर पाये. शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके रहे. उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गति पकड़ ली. ठंड के कारण लोग दफ्तरों में लेट पहुंचे.
दोपहर तक लोगों को लगा कि ठंड कम हो जायेगी, लेकिन लगातार बढ़ती गयी. दो बजे तक न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा. शाम होते ही आसमान में कुहरा छाने लगा. हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से शीतलहर और ठंड लगने लगी. समय से पहले ही बाजार बंद हो गया. तिराहे-चौराहे पर लोग अलाव तापते नजर आये. अधिकतम तापमान 18.0 न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
अभी और गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो अगले 24 घंटे तक मौसम इसी तरह रहेगा. एक से दो डिग्री तापमान में गिरावट आने के आसार हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ सकती है. शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ के आसार बन रहे हैं. इससे कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.
लेट से आदेश मिलने के कारण गुरुवार को कई बच्चे कांपते हुए स्कूल पहुंचे. इससे छात्रों को मुसीबत का सामना करना पड़ा. शहर से लेकर गांव तक के अधिकतर प्राइवेट स्कूल खुले रहे. हालांकि डीएम की तरफ से 21 -22 जनवरी को नर्सरी से आठ तक के स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गयी है.
चार दिनों में चार करोड़ का कारोबार
कड़ाके की ठंड में गरम कपड़ों और इलेक्ट्रिक सामान का बाजार गरम हो गया है. मौसम का करेंट क्या लगा चार दिनों में लगभग चार करोड़ रुपये का कारोबार हो गया. दुकानों पर खरीदारों की भीड़ से व्यापारियों के चेहरे खिल गये हैं. गरम कपड़ों और इलेक्ट्रिक सामान का 30 फीसदी कारोबार कभी नहीं हो पाया था. अचानक ठंड पड़ते ही मात्र चार दिनों में लगभग 35 फीसदी का कारोबार बढ़ गया. ठंड न पड़ने की वजह से पिछले दोे महीने में महज 8 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार ही हुआ था. पूरे सीजन में लगभग 16 करोड़ रुपये के गरम कपड़ों को कारोबार होता है. शाल, स्वेटर, बंडी, गरम कपड़ों की खरीदारी के लिए भीड़ देखी जा रही है.
बढ़े डायरिया के मरीज
गुरुवार को जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया. आधा दर्जन मरीज और पहुंचे. इनमें दो बच्चे भी शामिल थे. उनका दिन भर इलाज सदर अस्पताल में होता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >