संविदा पर नियुक्त किये गये लिपिक व पंचायत सचिव

आठ कर्मियों की सेवा अवधि का किया गया विस्तार गोपालगंज : डीएम ने सरकारी दफ्तरों में सेवानिवृत्त कर्मियों का नियोजन संविदा के आधार पर किया है, जबकि पूर्व से कार्यरत कर्मियों का अवधि विस्तार किया गया है. वहीं, संविदा के कई ऐसे भी मामले हैं, जिनमें प्रभारी पदाधिकारी का प्रतिवेदन स्पष्ट नहीं रहने के कारण […]

आठ कर्मियों की सेवा अवधि का किया गया विस्तार

गोपालगंज : डीएम ने सरकारी दफ्तरों में सेवानिवृत्त कर्मियों का नियोजन संविदा के आधार पर किया है, जबकि पूर्व से कार्यरत कर्मियों का अवधि विस्तार किया गया है. वहीं, संविदा के कई ऐसे भी मामले हैं, जिनमें प्रभारी पदाधिकारी का प्रतिवेदन स्पष्ट नहीं रहने के कारण पुन: प्रतिवेदन की मांग की गयी है,
ताकि इनका संविदा के आधार पर नियोजन किया जा सके या इनकी संविदा अवधि का विस्तार किया जा सके. जिला स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के बाद डीएम राहुल कुमार ने जहां आठ कर्मियों की संविदा की अवधि का विस्तार किया है, वहीं चार कर्मियों का संविदा के आधार पर नियोजन किया है.
इतना ही नहीं चार कर्मियों के संबंध में उनके प्रभारी पदाधिकारी से प्रतिवेदन की मांग की गयी है. सभी कर्मियों की संविदा 11 माह के लिए की गयी है. इन्हें वेतन भुगतान संबंधित कार्यालय से ही किया जायेगा. मांझा अंचल से सेवानिवृत्त लिपिक पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग में मामला लंबित रहने के कारण उनके संविदा आवेदन को रद्द कर दिया गया है. वहीं, जिला प्रोग्राम कार्यालय में तैनात कर्मी की संविदा उनके प्रभारी पदाधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर रद्द कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >