लौटी ठंड ने ले ली एक की जान

दगाबाज मौसम : शीतलहर और बूंदाबांदी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन गोपालगंज : पिछले दो दिनों से मौसम अपना रूप दिखा रहा है. पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से लगातार पारा गिर रहा है. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और शीतलहर परेशान करती रही. रही-सही कसर दोपहर के बाद आयी बूंदाबांदी ने […]

दगाबाज मौसम : शीतलहर और बूंदाबांदी से सड़कों पर बढ़ी फिसलन

गोपालगंज : पिछले दो दिनों से मौसम अपना रूप दिखा रहा है. पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं से लगातार पारा गिर रहा है. दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और शीतलहर परेशान करती रही. रही-सही कसर दोपहर के बाद आयी बूंदाबांदी ने पूरी कर दी. अधिकतम व न्यूनतम पारा और नीचे आ गया. सोमवार की रात सर्द हवाएं चलती रहीं. बुधवार को सूर्य का दर्शन नहीं हुआ.
सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते रहे और तेजी से गलन बढ़ती गयी. दोपहर दो बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई. इसमें अधिकतम पारा 3.6 डिग्री नीचे आकर 17.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा और न्यूनतम पारा भी 6 डिग्री दर्ज किया गया. ग्रामीण इलाके में बूंदाबांदी के कारण शहर की सड़कों पर फिसलन बढ़ गयी. लोग कांपते हुए घर पहुंचे. पूरे दिन सूर्य के दर्शन न होने से गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया है. बाजारों में शाम ढलते ही चहल-पहल कम हो गयी थी. गांव में लोग अलाव तापते रहे. अलमारी में रखे गरम कपड़े भी निकल गये. उधर, सदर प्रखंड के धर्मपुर गांव की रहनेवाली रमावती देवी की मौत रविववार की रात ठंड के कारण हो गयी. सुबह परिजनों ने उसे घर में मृत पाया.
बरौली बस स्टैंड में ठंड से गिरा रिक्शाचालक : शहर के कॉलेज रोड स्थित बस स्टैंड में ठंड के कारण एक रिक्शाचालक गिर पड़ा. वह स्टैंड में काफी देर तक छटपटाता, लेकिन लोग तमाशबीन रहे.
किसी ने उसे अस्पताल तक पहुंचाने का प्रयास नहीं किया. रिक्शाचालक देवकी प्रसाद बताया गया है. वह शहर में रह कर फुटपाथ पर रह कर रिक्शा चलाने का काम करता है. बाद में उसे कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया. बूंदाबांदी से फसलों को फायदा होगी. अब तक तापमान बढ़ा रहने से फसलों का विकास नहीं हो पाया है.
मौसम का यह बदलाव उनके लिए रामबाण साबित होगा. गेहूं की फसल के लिए आसमान से अमृत गिरा है. ठंड के साथ ही बारिश हो जाने पर गेहूं की अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है. सर्दी का मौसम छोटे बच्चों के लिए काफी कष्टदायी होता है. सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियां तो बच्चों को घेरती हैं. दो दिन से पड़ रही तेज ठंड के चलते बच्चों की सांसें फूल रही हैं. क्षेत्र के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में बच्चों की भीड़ बढ़ रही है, जिन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही है.
आज भी खराब रहेगा मौसम
मौसम गुरुवार को भी बूंदाबांदी के साथ शीतलहर से भरा रहेगा. मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय की मानें, तो गुरुवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. मौसम सतायेगा. तापमान अधिकतम 17 और न्यूनतम 9 डिग्री तक रहने की आशंका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >