ट्रेन में महिला से छेड़खानी का मामला, विधायक के खिलाफ जांच के लिए तीन टीमें गठित, मुगलसराय, दिल्ली व कटिहार रवाना संवाददाता, पटना गुवाहाटी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की देर रात जोकीहाट के जदयू विधायक सरफराज आलम द्वारा एक महिला से छेड़खानी व उनके पति से अभद्रता करने के मामले में रेल पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं. ये टीमें मुगलसराय, दिल्ली व कटिहार के लिए रवाना हो गयी हैं. पीड़ित महिला दिल्ली की रहनेवाली है, जिसके कारण उसका बयान लेने के लिए एक टीम दिल्ली गयी है. जबकि दूसरी टीम मुगलसराय जांच के लिए भेजी गयी है. तीसरी टीम विधायक के कटिहार आवास पर जांच करने गयी है. रेल एसपी पीएन मिश्रा ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. पटना जंकशन जीआरपी में प्राथमिकी बरौनी से पटना के बीच दिल्ली जा रही महिला यात्री ने जदयू विधायक सरफराज आलम पर छेड़खानी व अभद्रता करने का आरोप लगाया था. आरोप यह था कि एसी-काेच के ए-4 फोर में वे नशे की हालत में थे और उन्होंने छेड़खानी व अभद्रता की थी. वे लोग उसी कोच में बर्थ संख्या दो एवं पांच पर थे. इसके बाद महिला के पति ने ट्रेन के स्काॅर्ट पाटी को मुगलसराय में आवेदन दिया. इसके बाद पटना जंकशन जीआरपी में 341, 323,290,504,354 ए तथा 34 आइपीसी के तहत सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी थी. है.
ट्रेन में महिला से छेड़खानी का मामला, विधायक के खिलाफ जांच के लिए तीन टीमें गठित, मुगलसराय, दल्लिी व कटिहार रवाना
ट्रेन में महिला से छेड़खानी का मामला, विधायक के खिलाफ जांच के लिए तीन टीमें गठित, मुगलसराय, दिल्ली व कटिहार रवाना संवाददाता, पटना गुवाहाटी-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में रविवार की देर रात जोकीहाट के जदयू विधायक सरफराज आलम द्वारा एक महिला से छेड़खानी व उनके पति से अभद्रता करने के मामले में रेल पुलिस ने तीन […]
