युवा सप्ताह के समापन पर हुआ भव्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर किया गया पुष्प अर्पित फोटो नं-19, युवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं फोटो नं-20, युवा सप्ताह समापन कार्यक्रम में उपस्थित छात्रगोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ. स्थानीय वीएम इंटर कॉलेज के सभा कक्ष में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांलि अर्पित की गयी. प्राचार्य राजेंद्र पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला. इस मैके पर राकेश सिंह, हसरुद्दीन अंसारी, डॉ चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, रंजना कुमारी, विनीता कुमारी, विशाल वैभव, मोहित कुमार, सौरव भारद्वाज आदि मौजूद थे. वहीं, नेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला मुख्यालय के डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में युवा सप्ताह के समापन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य मित्रानंद आर्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनके बताये रास्ते पर आज भी युवा वर्ग को चलने की आवश्यकता है. इस मौके पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश भारती, केदार नाथ सिंह, सुनील कुमार, नीलू देवी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.
युवा सप्ताह के समापन पर हुआ भव्य कार्यक्रम
युवा सप्ताह के समापन पर हुआ भव्य कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर किया गया पुष्प अर्पित फोटो नं-19, युवा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं फोटो नं-20, युवा सप्ताह समापन कार्यक्रम में उपस्थित छात्रगोपालगंज. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित युवा सप्ताह का समापन मंगलवार को हुआ. […]
