थावे स्टेशन पर गंदगी फैलाते चार धराये थावे, पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंकशन पर गंदगी फैलाने के आरोप में चार यात्रियों को रंगे हाथ पकड़ कर आरपीएफ ने दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लेकर मुचलका पर छोड़ दिया. आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मोहन पांडेय, जवान इमामुल हक, विजय प्रताप सिंह आदि ने मिल कर स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई शुरू की. पहले दिन ही चार लोग पकड़े गये. एनपीआर को आधार से जोड़ने का काम शुरूथावे. गांव में प्रगणक एक बार फिर घर-घर जाकर राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का डाटाबेस आधार से अपडेट करेंगे. 54 प्रगणकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें सामग्री का वितरण किया गया, ताकि वे आधार को अपडेट कर सकें. बीडीओ मीनू कुमारी व समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव ने इन्हें पूरी जानकारी दी. फलक कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण शुरूथावे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए फलक कार्यक्रम के तहत शिक्षकों का प्रशिक्षण सोमवार को थावे बीआरसी में शुरू हुआ. प्रशिक्षण वर्ग एक और दो के बच्चों को पढ़ाने के लिए शुरुआत की गयी है. इस मौके पर राज किशोर उपाध्याय, शमी रंजन तथा अमरेश राम की भूमिका प्रमुख थी.
थावे स्टेशन पर गंदगी फैलाते चार धराये
थावे स्टेशन पर गंदगी फैलाते चार धराये थावे, पूर्वोत्तर रेलवे के थावे जंकशन पर गंदगी फैलाने के आरोप में चार यात्रियों को रंगे हाथ पकड़ कर आरपीएफ ने दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लेकर मुचलका पर छोड़ दिया. आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र मोहन पांडेय, जवान इमामुल हक, विजय प्रताप सिंह आदि ने मिल कर […]
