भाजपा के कर्पूरी जयंती समारोह में अड़ंगा पैदा कर रहे हैं सीएम : डॉ प्रेम

भाजपा के कर्पूरी जयंती समारोह में अड़ंगा पैदा कर रहे हैं सीएम : डाॅ प्रेमपटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह भाजपा न मना सके इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एसके मेमोरियल हॉल भाजपा को न देने की […]

भाजपा के कर्पूरी जयंती समारोह में अड़ंगा पैदा कर रहे हैं सीएम : डाॅ प्रेमपटना. विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता डाॅ प्रेम कुमार ने कहा है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जयंती समारोह भाजपा न मना सके इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एसके मेमोरियल हॉल भाजपा को न देने की साजिश रच रहे हैं. भाजपा को पिछड़े और अति पिछड़े का मिल रहे व्यापक समर्थन से मुख्यमंत्री घबड़ा उठे हैं. 24 जनवरी को स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के जयंती समारोह के आयोजन के लिए नवंबर में ही भाजपा ने पैसा जमा कर दिया है जिसकी रसीद भी दी गयी है . हॉल की बुकिंग और जमा राशि की रसीद तभी कटती है जब हॉल खाली रहता है. रसीद कट जाने के बाद बैक डेट में उसी दिन के लिए जदयू की ओर से आवेदन देने की बात भाजपा के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करने के अलावा और कुछ नहीं है और यह सब मुख्यमंत्री के इशारे पर हो रहा है. भाजपा ने हॉल आरक्षित कराया, निर्धारित शुल्क जमा किया है. इसलिए कर्पूरी जी का जयंती समारोह श्रीकृष्ण स्मारक भवन में ही होगा. इसके लिए बिहार के तमाम केंद्रीय नेता और राज्य के विभिन्न भागों से हजारों पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है. यदि सरकार या प्रशासन ने कोई अड़चन पैदा किया तो उसकी पूरी जवाबदेही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर होगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >