सऊदी अरब में फंसा मांझा का युवक

सऊदी अरब में फंसा मांझा का युवक मौत की आशंका से सहमे परिजन सात दिनों से नहीं हो रहा संपर्क मांझा. प्रखंड के धामापाकड़ गांव का युवक सऊदी अरब में फंस गया है. परिजन मौत की आशंका से सहमे हैं. स्व मोहन मांझी का पुत्र मनबोध मांझी (35) एक वर्ष पहले दूसरी बार सऊदी अरब […]

सऊदी अरब में फंसा मांझा का युवक मौत की आशंका से सहमे परिजन सात दिनों से नहीं हो रहा संपर्क मांझा. प्रखंड के धामापाकड़ गांव का युवक सऊदी अरब में फंस गया है. परिजन मौत की आशंका से सहमे हैं. स्व मोहन मांझी का पुत्र मनबोध मांझी (35) एक वर्ष पहले दूसरी बार सऊदी अरब के महम्मद एम अलरासीद मारको फोर टेरेगी एंड कौनेरेसी लिमिटेड कंपनी में काम करने गया था. परिजनों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से उससे संपर्क नहीं हो रहा है. उसके साथ रह रहे अन्य लोगों से भी संपर्क नहीं हो रहा है. पता चला है कि ब्रेन हेमरेज या कोई अन्य बीमारी से उसकी मौत हो गयी है. इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. उसकी पत्नी माया देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. उसकी चार बेटियां व दो बेटे हैं. सबसे बड़ी बेटी अनु (15 वर्ष) का कहना है कि पिछले शनिवार को ही पापा से बात हुई थी, उसके बाद से कोई नहीं बता रहा कि वह किस हाल में हैं. परिजनों ने कहा कि डीएम राहुल कुमार को आवेदन देकर गुहार लगायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >