समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पशु-पालन में रुचि संवाददाता, पटना समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पशु-पालन में रुचि हैं. उनके पास दो-दो गाय-भैंस है. इसे उन्होंने 1.25 लाख में खरीदा है. वह गाड़ियों की खरीद में भी रुचि लेती हैं. उनके पास दो गाड़ियां क्रमश: स्कार्पियो और हीरो-होंडा भी है. दोनों गाडियों की खरीद पर उन्होंने 10.40 लाख रुपये खर्च किये हैं. गाय-भैंस और गाड़ी खरीद के लिए उन्होंने विक्रमपुर के स्टेट बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया है. समाज कल्याण मंत्री सोने-चांदी के आभूषणों की भी कम शौकीन नहीं हैं. उनके पास 350 ग्राम स्वर्ण और 300 ग्राम चांदी के आभूषण हैं. इसकी लागत 10 लाख 71 हजार रुपये है. खेती-बाड़ी के लिए भी उनके पास अच्छी-खासी जमीन है. खगड़िया में सात कट्ठा, बेगूसराय में 11 बीघा और दो कट्ठा, 16 धूर जमीन है. बेगुसराय में उनका चार कट्ठे में अपना पक्का मकान भी है. उनके पास नकदी कम है. उनके पास 65,500 रुपये नकद हैं. उन्होंने एक-एक लाख रुपये के दो फिक्स डिपॉजिट भी करा रखा है. पटना के बैंक खातों में उनके 3.40 लाख रुपये हैं, वहीं बेगूसराय के ग्रामीण बैंक खाते में उनका 1.86 लाख रुपये जमा है.
समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पशु-पालन में रुचि
समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पशु-पालन में रुचि संवाददाता, पटना समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की पशु-पालन में रुचि हैं. उनके पास दो-दो गाय-भैंस है. इसे उन्होंने 1.25 लाख में खरीदा है. वह गाड़ियों की खरीद में भी रुचि लेती हैं. उनके पास दो गाड़ियां क्रमश: स्कार्पियो और हीरो-होंडा भी है. दोनों गाडियों की […]
