नौ जिलों में अल्पसंख्यक अस्पताल, स्कूल-भवन और छात्रावासों का होगा निर्माण केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक स्कूल और चिकित्सा केंद्रों के निर्माण के लिए 10. 59 करोड़ रुपये दिए केंद्र से राशि न मिलने का कारण एक वर्ष से अटका था विद्यालय व चिकित्सा-भवनों का निर्माण कार्य सीवान और समस्तीपुर में छात्रावास न होने से छात्र-छात्राएं किराये के कमरों मे रह कर रहीं पठन-पाठन संवाददाता, पटना नौ जिलों में अल्पसंख्यक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-भवन और बालक-बालिका छात्रावासों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. केंद्र सरकार ने इसके निर्माण के लिए 10. 59 करोड़ रुपये मुहैय्या करा दिये हैं. केंद्र से राशि मिलने का बाद अल्पसंख्यक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-भवन और बालक-बालिका छात्रावासों के निर्माण में गति आयेगी. बिहार के नौ जिलों में अल्पसंख्यक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-भवन और बालक-बालिका छात्रावासों के निर्माण का काम केंद्र के हिस्से की राशि न मिलने के कारण एक वर्ष से अटकी थी. स्कूल-भवन और बालक-बालिका छात्रावासों का निर्माण न होने के कारण सीवान, समस्तीपुर और किशनगंज में अल्पसंख्यक स्कूलों के छात्र छप्परपोश मकानों या टीन-एसबेस्टस की छांह मे पढ़ रहे हैं. सीवान और समस्तीपुर में अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास न होने के कारण छात्र-छात्राएं किराये के कमरों मे रह कर पठन-पाठन कर रही हैं. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, बिहार के लगातार दवाब के बाद केंद्र ने राशि निर्गत की है. एक-दो वर्षों में नौ जिलों के अल्पसंख्यक वर्ग के रोगियों और स्कूली छात्र-छात्राओं को बेल-फर्निस्ड भवन में इलाज कराने और पढ़ाई-लिखायी करने का अवसर मिलेगा. अल्पसंख्यक कल्याण विभाग जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और बालक-बालिका छात्रावास-भवनों के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करेगा. कहां-कहां बनने हैं अल्पसंख्यक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल-भवन और बालक-बालिका छात्रावास ——————————————————————————–जिला भवन केंद्र से मिली राशि सीवान/ गोपालगंज चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 147 लाख सीतामढ़ी /भागलपुर /पूर्वी चंपारण /वैशाली 38-38 कक्षा वाले स्कूल-भवन 71. 25 लाख सीतामढ़ी /भागलपुर /पूर्वी चंपारण /वैशाली पांच विद्यालय-भवन 33. 81 लाख सीतामढ़ी /भागलपुर /पूर्वी चंपारण /वैशाली सात प्राथमिक स्कूल भवन 33. 81 लाख किशनगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन 8. 62 लाख किशनगंज सात सात प्राथमिक स्कूल भवन 50. 5 लाख गोपालगंज /समस्तीपुर/ सीवान 134 वर्ग कक्षा वाले विद्यालय-भवन 275. 54 लाख सीवान /समस्तीपुर बालक-बालिका छात्रावास 246. 25 लाख
नौ जिलों में अल्पसंख्यक अस्पताल, स्कूल-भवन और छात्रावासों का होगा नर्मिाण
नौ जिलों में अल्पसंख्यक अस्पताल, स्कूल-भवन और छात्रावासों का होगा निर्माण केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक स्कूल और चिकित्सा केंद्रों के निर्माण के लिए 10. 59 करोड़ रुपये दिए केंद्र से राशि न मिलने का कारण एक वर्ष से अटका था विद्यालय व चिकित्सा-भवनों का निर्माण कार्य सीवान और समस्तीपुर में छात्रावास न होने से छात्र-छात्राएं […]
