चिकित्सकों ने लिया मरीजों की सेवा का संकल्प फोटो न. 22 गोपालगंज . नववर्ष के मौके पर जिले भर के चिकित्सकों ने बैठक आयोजित कर मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प लिया. शहर के बंजारी स्थित नवनिर्मित सुमन हॉस्पिटल कैंपस में शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक बुलायी गयी. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सकों ने नववर्ष के मौके पर एक सेमिनार का आयोजन किया. जिसमें जिले की चिकित्सा व्यवस्था, यहां के वातावरण में हो रही बीमारियों पर घंटों मंथन किया. चिकित्सकों ने महिलाओं में होनेवाली बीमारी से लेकर शिशुओं के बीमारियों पर चर्चा की. जन्म – मृत्यु दर को रोकने के लिए नये उत्साह और संकल्प के साथ नये वर्ष में काम करने का निर्णय लिया. एक – दूसरे को नववर्ष की बधाई दी. तथा अपने ईमानदारी पूर्ण कर्तव्यों का पालन करने की संकल्प को दोहराया. डॉक्टरों पर आये दिन लगने वाले आरोपों से बचने की भी सलाह दी गयी. इस मौके पर डॉ. केएम प्रसाद, डॉ. सुमन, डॉ. मिथिलेश शर्मा, डॉ. एसली चौधरी, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. काजल, डॉ. आरपी सिन्हा, डॉ. संदीप कुमार, डॉ0 एलबी यादव, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. अभिषेक शेखर, डॉ. पूनम आदि शामिल रहें.
चिकत्सिकों ने लिया मरीजों की सेवा का संकल्प
चिकित्सकों ने लिया मरीजों की सेवा का संकल्प फोटो न. 22 गोपालगंज . नववर्ष के मौके पर जिले भर के चिकित्सकों ने बैठक आयोजित कर मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प लिया. शहर के बंजारी स्थित नवनिर्मित सुमन हॉस्पिटल कैंपस में शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सकों की बैठक बुलायी गयी. शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राम प्रवेश […]
