श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने व्‍यक्तिगत टप्ि‍पणी से परहेज की दी नसीहत

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी से परहेज की दी नसीहत पप्पू यादव के जन्मदिन पर प्रदेश कार्यालय में समारोह, बंटा गया कंबल संवाददाता,पटना​जन अधिकार पार्टी (लो) के नव निर्वाचित प्रदेश अध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं की सार्वजनिक आलोचना से परहेज करने की नसीहत दी है. प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत […]

श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी से परहेज की दी नसीहत पप्पू यादव के जन्मदिन पर प्रदेश कार्यालय में समारोह, बंटा गया कंबल संवाददाता,पटना​जन अधिकार पार्टी (लो) के नव निर्वाचित प्रदेश अध्‍यक्ष सह पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने पार्टी के नेताओं की सार्वजनिक आलोचना से परहेज करने की नसीहत दी है. प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सुझाव दिया है कि वे दल के नेताओं की आलोचना पार्टी प्‍लेटफार्म पर करें ना कि सड़क पर. उन्होंने कहा कि इससे दल की छवि पर असर पड़ता है. उन्‍होंने किसी राजनीतिक दल के नेताओं पर भी किसी प्रकार की व्‍यक्तिगत टिप्‍पणी करने से परहेज करने की हिदायत दी. यह भी कहा कि राज्‍य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित कर्य योजनाओं को लागू कराने एवं जनहित में नए कानून बनाने हेतु सकारात्‍मक आंदोलन चलाना होगा. गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में अपना पद संभालते हुए पार्टी के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव को जन्‍मदिन की बधाई दी. पार्टी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी नेताओं ने श्री यादव के दीर्घायु होने की कामना की. पार्टी कार्यालय में आयोजित स्‍वागत समारोह में श्री कुशवाहा ने पार्टी के राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य स्‍तरीय पदाधिकारियों के समझ कई सुझाव भी रखे. अंत में श्री कुशवाहा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को अपने स्‍तर से पार्टी को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क करने की दिशा में स्‍वतंत्र रूप से पहल करने का सुझाव दिया. साथ ही उन्‍होंने संपूर्ण बिहारवासियों एवं दल के तमाम पदाधिकार व कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी. प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के नेताओं में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानिन, समाजवादी नेता रघुपति प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एजाज अहमद सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर गरीबों के बीत कंबल वितरण भी किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >