तरंग कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी चयनित कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखी खुशी फोटो नं-24संवाददाता, गोपालगंजविभागीय निर्देश के आलोक में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स कार्यक्रम तरंग के तहत सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बसडीला में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. संकुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पसरमा क्षेत्राधीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया. विभिन्न विद्यालयों के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्र व छात्राओं का चयन किया गया. गतिविधि 100 मीटर दौड़ में राजकीय मध्य विद्यालय के छात्र दीपक कुमार, 400 मीटर दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवां के छात्र दीपक, 400 मीटर रिले दौड़ में राजकीय मध्य विद्यालय, बसडीला के छात्र कृष्णा कुमार, अमित कुमार, म जमील, अफरोज आलम, लंबी कूद में निक्की कुमारी, ऊंची कूद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बंजारी की रूबी कुमारी, पेंटिंग-रंगोली में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पसरमा के उज्ज्वल कुमार, क्विज प्रतियोगिता में दीपू कुमार, सुगम संगीता में विकास कुमार, वर्ड प्रतियोगिता में उज्जवल कुमार व कविता लेखन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवां मौजे के अभिषेक कुमार चयनित किये गये. छात्रों की 100 मीटर दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवां की अंशु कुमारी, 400 मीटर दौड़ में नजरूल खातून, 400 मीटर रिले दौड़ में पुतुल कुमारी, सोनम कुमारी, भारती कुमारी, ऐसून खातून, लंबी कूद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अमवां मौजे के संदीप कुमार, ऊंची कूद में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पसरमा के उज्ज्वल कुमार पाठक, पेंटिंग रंगोली में राजकीय मध्य विद्यालय, बसडीला की सलोनी कुमारी, सुगम संगीत में पूनम कुमारी, वर्ड प्रतियोगिता में दिव्या कुमारी, कविता लेखन में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पसरमा की अंजली कुमारी व पेंटिंग में अरफी खातून चयनित की गयी. मौके पर संकुल समन्वयक शाह नवाजा अहमद, संचालक हरेंद्र पांडेय, राजेश्वर तिवारी, मनू सिंह, राकेश कुमारी तिवारी, ताहिर हुसैन, रवींद्र कुमार, श्याम देव मांझी, मंजू कुमारी, पुष्पांजली कुमारी, राजीव रंजन, अरविंद पाठक, द्वारिकानाथ सिंह, सीमा कुमारी, प्रदीप कुमार, जीतेंद्र कुमार, बबलू कुमार चौरसिया व संतोष कुमार आदि उपस्थित थे.
तरंग कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी चयनित
तरंग कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी चयनित कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में दिखी खुशी फोटो नं-24संवाददाता, गोपालगंजविभागीय निर्देश के आलोक में बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स कार्यक्रम तरंग के तहत सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, बसडीला में प्रतियोगिता आयोजित की गयी. संकुल उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पसरमा क्षेत्राधीन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया. विभिन्न विद्यालयों […]
