प्रेमीयुगल ने एसपी से लगायी रक्षा की गुहार

प्रेमीयुगल ने एसपी से लगायी रक्षा की गुहार गोपालगंज. एक प्रेमीयुगल ने पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया को आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है. प्रेमी युगल पिछले डेढ़ माह से छुप कर रह रहे हैं. वे अपनी हत्या की आशंका जता रहे हैं. उन्हें डर है कि गांव के लोग के साथ ही प्रेमिका के […]

प्रेमीयुगल ने एसपी से लगायी रक्षा की गुहार गोपालगंज. एक प्रेमीयुगल ने पुलिस कप्तान निताशा गुड़िया को आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगायी है. प्रेमी युगल पिछले डेढ़ माह से छुप कर रह रहे हैं. वे अपनी हत्या की आशंका जता रहे हैं. उन्हें डर है कि गांव के लोग के साथ ही प्रेमिका के घरवाले दोनों को मार डालेंगे. शहर के वार्ड नं- 12 के रहनेवाले युवक रवि कुमार (काल्पनिक नाम) ने डेढ़ माह पहले हजियापुर की काजल कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ घर से भाग कर थावे दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया था तथा दिल्ली चला गया था. इधर, दो दिनों पूर्व दोनों गोपालगंज पहुंचे, तो राजेंद्र नगर बस स्टैंड के समीप ही दो लोगों ने देख लिया तथा हमला कर दिया. किसी तरह दोनों ने भाग कर जान बचायी. पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर थाने को कार्रवाई का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >