टॉपिक के सारांश को खुद से पढ़े और समझे

टॉपिक के सारांश को खुद से पढ़े और समझेप्रश्न : किस प्रकार बेहतर अंक लाया जा सकता है? बजरंगी, मोतिहारी उत्तर : सिलेबस को समझना चाहिए. अब भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है. सेल्फ स्टडी करें. कोचिंग के चक्कर में न पड़े. सारांश को पढ़ें और समझें. जिसकी जानकारी हो उस टॉपिक को पहले […]

टॉपिक के सारांश को खुद से पढ़े और समझेप्रश्न : किस प्रकार बेहतर अंक लाया जा सकता है? बजरंगी, मोतिहारी उत्तर : सिलेबस को समझना चाहिए. अब भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है. सेल्फ स्टडी करें. कोचिंग के चक्कर में न पड़े. सारांश को पढ़ें और समझें. जिसकी जानकारी हो उस टॉपिक को पहले पढ़ें और मजबूत कर लें. जो भी पढ़ें उसे दोहराने का काम करें. खुद को एग्जामिन करें. रसायन विज्ञान के सभी टॉपिक के सारांश को पढ़ना उत्तम होगा. प्रश्न : कितने अंक के सवाल पूछे जाते हैं? कुंदन, अरवल उत्तर : केमिस्ट्री में 30 अंक का प्रैक्टिकल और 70 अंक थ्योरी पेपर का है. 70 में 28 अंक का ऑब्जेक्टीव रहेंगे. इसका जवाब ओएमआर पर देना होगा. वहीं 11 प्रश्न दो-दो मार्क्स के रहेंगे. चार प्रश्न पांच-पांच मार्क्स के रहेंगे. प्रश्न : पढ़ने के कुछ दिनों के बाद याद नहीं रहता है, क्या करना होगा? रवि प्रकाश सिंह, गोपालगंजउत्तर : बार-बार रिविजन करना होगा. जिसे ज्यादा भूलते हैं, उस पर ज्यादा ध्यान देना होगा. जो आपको आता है सबसे पहले उसे मजबूत करें, घबराने की जरूरत नहीं. आत्मविश्वास कायम करें. प्रश्न : केमिस्ट्री के लिए कितना समय देना होगा? सुदामा, पूर्वी चंपारणउत्तर : कितनी देर पढ़ने से महत्वपूर्ण है कि जितनी देर पढ़े ध्यान केंद्रित करके पढ़ें. ध्यान लगा कर पढ़ना सबसे जरूरी है. अगर मन न करे तो विषय चेंज कर दें. प्रश्न : जैसे-जैसे एग्जाम नजदीक आ रहा है, तो डर लग रहा है? प्रशांत, नौगछिया उत्तर : डरे नहीं, डर को भगायें. ध्यान से पढ़े और आत्मविश्वास से पढ़ें. एकाग्र हो कर पढ़ाई करें. यदि विषय से मन उब चुका है तो दूसरे विषय पर ध्यान केंद्रित करें. प्रश्न : मेन टॉपिक क्या है? आशीष कुमार, मधेपुरा उत्तर : सभी मेन टॉपिक है. आप अपने रुचि के हिसाब से पढ़ाई कर सकते हैं. पहले वो पढ़े जो आप पहले से पढ़े चुके हैं. इसके बाद जो नहीं पढ़े उसे एनसीइआरटी के किताब में दिये गये सारांश को खुद पढ़े और खुद समझे. कहीं टीचर या कोचिंग के चक्कर में समय बर्बाद न करें. प्रश्न : केमिस्ट्री के ऑरगेनिक में समस्या आ रही है? अमित कुमार समस्तीपुर उत्तर : बेसिक से शुरू करे. इससे अच्छे प्रश्न पूछे जाते हैं. नामांकरण जरूर पढ़े. बेसिक समझने से कई प्रश्न को हल करने में आसानी होगी. एनसीइआरटी किताब में दिये गये हरेक टॉपिक के बाद जो सारांश दिया गया उसे खुद पढ़ कर समझे. एकाग्र हो कर पढ़ाई करें. प्रश्न : 11वीं से प्रश्न पूछे जायेंगे और अंक लाने के लिए भाषा क्या होनी चाहिए? पुकार (गया) साहिल हुसैन, गोपालगंजउत्तर : इसमें केवल 12वीं के सिलेबस से ही प्रश्न पूछे जायेंगे. विज्ञान में अंक प्राप्त करने के लिए भाषा मायने नहीं रखता. हिंदी या अंगरेजी किसी भी भाषा में स्पष्ट अक्षरों में उत्तर देना लाभदायी होगा. जिस भाषा पर अच्छी पकड़ हो उसमें आप जवाब दे सकते हैं. प्रश्न : कुछ भी पढ़ाई नहीं की है, कैसे करें तैयारी? प्रभात कुमार, समस्तीपुर उत्तर- आप एनसीइआरटी के हिंदी माध्यम की किताब खरीद लें और आज से ही तैयारी में लग जाये. दो माह आप मन लाग कर पढ़ाई करेंगे तो बेहतर होगा. किताब में दिये गये सभी टॉपिक के सारांश को ध्यान से पढ़ें और समझें. कोचिंग या टीचर का सहारा लेना बंद कर दें. टॉपिक का सारांश जान लेंगे तो बेहतर होगा. जितनी देर पढ़े मन से पढ़े. हर टॉपिक के सारांश को देखें. सभी महत्वपूर्ण है. प्रश्नों का जवाब भी प्वाइंट टू प्वाइंट दिजियेगा.इन्होंने भी पूछे प्रश्न : राजीव रंजन(मधुबनी), नूतन कुमार, चंदन तिवारी, अंकित(समस्तीपुर), सोनू, इशू(नालंदा), सत्यनाम कुमार(दरभंगा), नंदलाल(मोतिहारी), श्रीनिवास(हिलसा), कृष्णा कुमार, ए आलम, रमेश(सुपौल), शिवम(शिवहर), विक्की(सीतामढ़ी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >