याद किये गये देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद

याद किये गये देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद राज्यपाल रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया नमनसंवाददाता, पटनादेशरत्न व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 131वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन किया. राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल […]

याद किये गये देशरत्न डा. राजेंद्र प्रसाद राज्यपाल रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया नमनसंवाददाता, पटनादेशरत्न व देश के पहले राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 131वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें नमन किया. राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये. राजकीय समारोह में माल्यार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने महिला चरखा समिति की चरखा काट रही महिलाओं के बीच खादी के वस्त्र वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया. राजेंद्र चौक से राज्यपाल और मुख्यमंत्री सीधे राजेंद्र घाट गये और वहां पहुंचकर देशरत्न की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मंत्री पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, जदयू नेता छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, मुकेश कुमार, नंदकिशोर कुशवाहा, शिवशंकर निषाद समेत अन्य लोगों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति को याद किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >